Home बॉलीवुड IMDB List: शाहरुख, दीपिका या आलिया नहीं: यह एक्ट्रेस 2024 की सबसे...

IMDB List: शाहरुख, दीपिका या आलिया नहीं: यह एक्ट्रेस 2024 की सबसे लोकप्रिय स्टार बनकर उभरी

तृप्ति डिमरी जो अपने प्रभावशाली अभिनय और बढ़ते स्टारडम के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने बॉलीवुड में कई प्रमुख नामों को पीछे छोड़ते हुए, IMDb की 2024 की सबसे लोकप्रिय भारतीय एक्ट्रेस के रूप में अपना स्थान सुरक्षित किया।

IMDb Most Popular Indian Star 2024
IMDb Most Popular Indian Star 2024

IMDb ने 2024 के सबसे लोकप्रिय सितारों की अपनी सूची जारी की है, और परिणाम आश्चर्यजनक हैं। पिछले वर्षों के विपरीत, शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण या आलिया भट्ट जैसे सितारे इस सूची में शीर्ष पर नहीं हैं। इस साल, तृप्ति डिमरी ने नंबर एक स्थान हासिल किया है

IMDb के अनुसार, तृप्ति डिमरी कई बॉलीवुड दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए 2024 की सबसे लोकप्रिय भारतीय अभिनेत्री बन गई हैं। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने दर्शकों और फैंस को दिया है।

यह रैंकिंग IMDb पर प्रति माह 250 मिलियन से अधिक पेजव्यू और विज़िटर पर आधारित है, जो तृप्ति डिमरी जैसी उभरती प्रतिभाओं की स्टार पावर और प्रभाव को प्रदर्शित करती है। IMDb ने गुरुवार को 2024 के शीर्ष 10 सबसे लोकप्रिय सितारों की अपनी सूची जारी की है।

IMDb लिस्ट

IMDb की 2024 की सबसे लोकप्रिय सितारों की सूची जारी हो गई है, और इसमें कुछ चौंकाने वाले नाम शामिल हैं। इस सूची में शीर्ष पर तृप्ति डिमरी हैं, जिन्होंने बॉलीवुड के दिग्गजों और उभरते सितारों को पीछे छोड़ दिया है। पूरी सूची में शामिल हैं तृप्ति डिमरी, दीपिका पादुकोण, ईशान खट्टर, शाहरुख खान, शोभिता धुलिपाला, शरवरी वाघ, ऐश्वर्या राय बच्चन, सामंथा रूथ प्रभु, आलिया भट्ट, प्रभास

तृप्ति का करियर

तृप्ति डिमरी अपने बॉलीवुड में तहलका मचा रही हैं। रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म एनिमल में भाभी नंबर 2 की भूमिका निभाकर वह रातों-रात मशहूर हो गईं । हाल ही में सफल हुई भूल भुलैया 3, जिसने इंडस्ट्री की सबसे होनहार अभिनेत्रियों में से एक के रूप में उनकी जगह को और मजबूत किया। तृप्ति की बढ़ती लोकप्रियता और अलग-अलग तरह के किरदार निभाने की उनकी आदत ने उन्हें 2024 की सबसे चर्चित स्टार्स में से एक बना दिया है

Exit mobile version