दीपिका ने शेयर की लेटेस्ट तस्वीरें

दीपिका ने शेयर की लेटेस्ट तस्वीरें

दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। रणवीर सिंह के फोटोशूट को लेकर हुए विवाद के बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर पति संग तस्वीरें शेयर की हैं.

- Advertisement -

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों चर्चा में हैं। जब से रणवीर ने बिना कपड़ों के अपना फोटोशूट कराया है तब से वो हर जगह छाए हुए हैं. रणवीर सिंह के इस फोटोशूट को लेकर काफी बवाल हुआ था.

रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट के बाद अब उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण ने लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं. दीपिका का ये पोस्ट मीडिया पर वायरल हो गया है.

- Advertisement -

इस लुक में दोनों सितारे बेहद खूबसूरत लग रहे हैं. आपको बता दें कि फैंस भी उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं। फैंस लगातार उनकी तस्वीरों पर कमेंट कर रहे हैं.

रणवीर सिंह अपने फोटोशूट की वजह से मुसीबतों का हिस्सा बन गए हैं। रणवीर के खिलाफ मुंबई में एफआईआर दर्ज की गई है, जबकि इंदौर में उनके खिलाफ कपड़ा दान अभियान भी चलाया गया था।

- Advertisement -

 

फोटोशूट में दोनों कपल बेहद क्यूट लग रहे हैं. रणवीर सिंह व्हाइट लाइनेड आउटफिट में नजर आ रहे हैं। क्रीम कलर के लहंगे में दीपिका पादुकोण नजर आ रही हैं.

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​के मिजवान कॉउचर फैशन शो 2022 के लिए अपना ग्लैमरस रनवे डेब्यू किया। इस इवेंट में करण जौहर, विद्या बालन, गौरी खान और दीया मिर्जा सहित कई हस्तियां मौजूद थीं।

दीपिका ने लेस और सेक्विन वर्क के साथ सिल्वर और व्हाइट का एंब्रॉयडरी वाला लहंगा पहना था और रणवीर ने ब्लैक एंड व्हाइट एंब्रॉयडरी वाली शेरवानी पहनी थी। पेश है इस कपल की कुछ तस्वीरें।

- Advertisement -
Exit mobile version