Home लेटेस्ट Weather Update: दिल्ली से यूपी तक लू का खतरनाक प्रकोप, महाराष्ट्र में...

Weather Update: दिल्ली से यूपी तक लू का खतरनाक प्रकोप, महाराष्ट्र में भारी बारिश की चेतावनी, जानें देशभर का मौसम अपडेट

Weather Update
Weather Update

Weather Update: देशभर में मानसून अपनी गति से आगे बढ़ रहा है, लेकिन उत्तर भारत के कई राज्यों में अभी भी भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने 13 जून तक दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, ओडिशा, बिहार और झारखंड के लिए हीट वेव अलर्ट जारी किया है।

वहीं, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

दिल्ली में मौसम

दिल्ली में फिर से गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने 16 जून तक राष्ट्रीय राजधानी में लू चलने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

IMD के अनुसार, पूरे सप्ताह दिल्ली का अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

उत्तरप्रदेश का मौसम

सोमवार को उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश के सात स्थानों पर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक हो गया। प्रयागराज का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां 46.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वाराणसी में तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा कानपुर और हमीरपुर में भी तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा।

देश की मौसम की स्थिति

मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, अगले 24 घंटों में दक्षिण कोंकण गोवा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और तटीय कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है।

Exit mobile version