Weather Update: दिल्ली-लखनऊ में ठंड के साथ कोहरे की शुरुआत! जानिए अगले 5 दिनों में इन राज्यों के मौसम का हाल

Weather Update: नवंबर शुरू हो चुका है और देश के अधिकांश हिस्सों में शुष्क मौसम बना हुआ है। उत्तर भारत में मौसम के मिजाज में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। बहरहाल, आने वाले पांच दिनों में कुछ राज्यों में बारिश हो सकती है और दिल्ली में कोहरा छाने के साथ ही तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

राजधानी दिल्ली का मौसम

- Advertisement -

देश की राजधानी दिल्ली में आज (2 नवंबर) कोहरा छाए रहने के साथ-साथ न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है। दिल्ली में हवा की गुणवत्ता लगातार खतरनाक स्तर पर बनी हुई है, लेकिन आज इसमें थोड़ा सुधार होने की संभावना है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली के लिए न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस का अनुमान लगाया है।

दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, आज सुबह दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) की स्थिति इस प्रकार रही:

  • पंजाबी बाग, दिल्ली: 390 AQI
  • पूसा, दिल्ली: 398 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली: 385 AQI
  • मुंडका, दिल्ली: 401 AQI
  • परपरगंज, दिल्ली: 395 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली: 323 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली: 396 AQI

लखनऊ और नोएडा का मौसम

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज से अगले तीन दिनों तक मौसम कोहरा रहने का अनुमान है। गुरुवार को लखनऊ में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. नोएडा में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, अधिकतम तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है।

- Advertisement -

अगले पांच दिनों तक इन राज्यों में बारिश देखने को मिलेगी

दिल्ली के मौसम के मिजाज के अलावा आज तमिलनाडु और केरल में भी भारी बारिश का अलर्ट है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बर्फबारी हो सकती है। कश्मीर के ऊपरी इलाकों में भी बारिश की उम्मीद है, जबकि बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा और महाराष्ट्र में शुष्क मौसम का अनुमान है। मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना है.

- Advertisement -

सम्बंधित ख़बरें

- Advertisment -

लेटेस्ट