Redmi का 5G स्मार्टफोन धूम मचाने आ रहा है! जानें फीचर्स और कीमत

Redmi K50i 5G Launch: खबरों के मुताबिक इस महीने यानी जुलाई 2022 में Redmi एक नया 5G स्मार्टफोन Redmi K50i 5G लॉन्च करने जा रहा है। आइए जानते हैं कि इस स्मार्टफोन में क्या-क्या फीचर्स दिए जा सकते हैं और इसकी कीमत कितनी हो सकती है और इसे कब लॉन्च किया जा सकता है।

इस महीने यानि जुलाई 2022 में कई नए स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च हो रहे हैं। हाल ही में एक खबर सामने आई है कि Redmi भी एक नया स्मार्टफोन Redmi K50i 5G लॉन्च करने वाली है। लीक्स का कहना है कि Redmi 5G स्मार्टफोन इसी महीने भारत में लॉन्च हो सकता है। हालांकि, इस फोन से जुड़ी कोई भी नोटिफिकेशन आधिकारिक तौर पर जारी नहीं की गई है और लीक्स के साथ-साथ अफवाहों के जरिए भी इस फोन की लॉन्च डेट, कीमत और फीचर्स का खुलासा किया जा रहा है।

- Advertisement -

Redmi का नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च

आपकी जानकारी के लिए हाल ही में एक लीक में कहा गया है कि Redmi का नया 5G स्मार्टफोन Redmi K50i 5G आने वाले दिनों में लॉन्च हो सकता है। टिप्सटर अभिषेक यादव ने इस बारे में ट्वीट किया और फोन को भारत में 24 जुलाई 2022 से पहले लॉन्च किया जा सकता है। अभिषेक का कहना है कि Redmi K50i 5G की लॉन्च डेट 21 जुलाई 2022 हो सकती है। अगर लीक सच साबित होता है, तो कंपनी अगले हफ्ते स्मार्टफोन को टीज करना शुरू कर सकती है।

Redmi K50i 5G की कीमत

मीडियाटेक डाइमेंशन 8100 चिपसेट प्रोसेसर पर काम करने वाले Redmi के नए 5G स्मार्टफोन Redmi K50i 5G को Redmi Note 11T Pro + 5G का रीब्रांडेड वर्जन कहा जा रहा है। उम्मीद है कि फोन दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च होगा, एक 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ और दूसरा 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ। Redmi K50i 5G ब्लैक और सिल्वर रंग में उपलब्ध है।

Redmi K50i 5G के फीचर्स

- Advertisement -

लीक और मीडिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि Redmi K50i 5G में 6.6-इंच का IPS LCD डिस्प्ले, फुल एचडी+ रेजोल्यूशन और 144Hz का रिफ्रेश रेट है। हालांकि, जैसा कि हमने आपको पहले बताया, इस फोन का प्रोसेसर मीडियाटेक डाइमेंशन 8100 चिपसेट हो सकता है और आपको 8GB तक रैम और 128GB तक स्टोरेज मिल सकती है। Android 12 OS पर चलने वाला, 5G स्मार्टफोन 5000mAh की बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।

कैमरे की बात करें तो Redmi K50i 5G में आपको ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। इसमें 64MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2MP का डेप्थ सेंसर होगा। सेल्फी लेने और वीडियो कॉल करने के लिए फोन 16MP के फ्रंट कैमरे के साथ आता है।

ये भी पढ़ें: “भूल भुलैया-2’ के अभिनेता पर लगा ठगी का आरोप, बिल्डर से 20 लाख रुपये लिए, पुलिस ने नोटिस जारी किया”

- Advertisement -

सम्बंधित ख़बरें

- Advertisment -

लेटेस्ट