Weather Update: उत्तर भारत को ठंड से राहत, लेकिन बारिश और बर्फबारी फिर लौटेगी

Weather Update: उत्तर भारत में लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली है, लेकिन आने वाले दिनों में कई राज्यों में बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि पश्चिमी हिमालय की ओर एक पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है, जिससे देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान सहित क्षेत्रों में 19 से 21 फरवरी के बीच बारिश हो सकती है। अधिकांश राज्यों में अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है, जिससे सर्दियों की स्थिति में कमी आई है।

- Advertisement -

दिल्ली में मौसम

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, गुरुवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है. पिछले दिन अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 9.6 डिग्री दर्ज किया गया था।

इस सप्ताह दिल्ली में सुबह कोहरा रह सकता है, लेकिन दिन में धूप निकलने का अनुमान है। इस अवधि के दौरान, शहर में अधिकतम तापमान 24-25 डिग्री के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 8-11 डिग्री के बीच रह सकता है। दिल्ली में मौसम का यह मिजाज 19 फरवरी तक बने रहने की उम्मीद है।

देश में मौसम की स्थिति

मौसम एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, बिहार, झारखंड, उत्तरी छत्तीसगढ़ और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। इसके अलावा, पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश का अनुमान है।

- Advertisement -

इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 17 फरवरी से बारिश और बर्फबारी शुरू होने और 21 फरवरी तक जारी रहने की संभावना है। इसके अलावा, 19 से 21 फरवरी के बीच कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश होने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में, ओडिशा में 1 या 2 स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

- Advertisement -

सम्बंधित ख़बरें

- Advertisment -

लेटेस्ट