Viral Photo-धुमक्खियों द्वारा व्यक्ति के शरीर पर बनाया गया मधुकोश |

Viral Photo

दुनिया में कई ऐसे लोग हैं जो रिकॉर्ड बनाने के लिए जुनूनी हैं और इसके लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। हालांकि वे जानते हैं कि कुछ चीजें उनके जीवन को खतरे में डाल सकती हैं, लेकिन वे इसे नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसी अजीबोगरीब चीजों से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो आपने सोशल मीडिया पर जरूर देखे होंगे। फ़िलहाल एक ऐसी ही कमाल की तस्वीर सामने आ रही है. एक इंसान के शरीर पर मधुमक्खियों ने छत्ता बना लिया है. ये फोटो वायरल हो रही है.

- Advertisement -

आज हम आपको ‘फेक वर्सेज रियल’ सीरीज के जरिए एक अनोखे शख्स से मिलवाने जा रहे हैं। इस शख्स के शरीर पर मधुमक्खियों ने अपना घर बना लिया है. पहली नजर में आपको जरूर आश्चर्य होगा कि यह कैसे संभव है। लेकिन ये फोटो बहुत ही रियल है.

“एनडीटीवी” वेबसाइट की 2014 की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस तस्वीर में दिख रहे व्यक्ति का नाम शी पिंग है। उस समय शी की उम्र 34 वर्ष थी। वह चीन के शोंगकिंग शहर में शहद बेचने का धंधा करता था। उन्होंने शहद की बिक्री बढ़ाने का यह अनोखा तरीका खोजा था इस तकनीक को बी बियरिंग कहा जाता है।

उन्होंने एएफपी से बात करते हुए कहा कि उनके शरीर पर मधुमक्खी के बैठने से उनका कुल वजन 45 किलो हो गया है। चीन में बी बियरिंग एक तरह का कॉम्पिटिशन बन गया है। इसमें प्रतियोगियों को रानी मधुमक्खी अपने शरीर पर लग जाती है और फिर बाकी मधुमक्खियां प्रतियोगी के शरीर पर बैठने लगती हैं

- Advertisement -

सम्बंधित ख़बरें

- Advertisment -

लेटेस्ट