उत्तर भारत में बदलेगा मौसम….पंजाब और हिमाचल समेत इन राज्यों में होगी बारिश; जानें दिल्ली के मौसम का हाल

Weather Update: उत्तर भारत के अधिकांश इलाकों से मॉनसून विदा हो चुका है और अगले कुछ दिनों में यह बिहार, झारखंड और कुछ अन्य क्षेत्रों से विदा हो जाएगा। हालांकि, आज यानी 14 अक्टूबर से उत्तर भारत के कुछ राज्यों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। मौसम विभाग ने बताया है कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जिससे उत्तरी राज्यों में बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

नई दिल्ली का मौसम

- Advertisement -

IMD के मुताबिक, नई दिल्ली में आज मौसम शुष्क रहेगा. शहर में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। नई दिल्ली में दिन में बादल छाए रहेंगे।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी शनिवार को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में गरज के साथ बारिश की गतिविधियां होने की संभावना है। इसके विपरीत, उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में शुष्क मौसम का अनुभव होगा।

लखनऊ का मौसम

लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. लखनऊ में आसमान साफ रहने की उम्मीद है.

- Advertisement -

गाजियाबाद का मौसम

गाजियाबाद के लिए आज न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास है और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. गाजियाबाद में भी आज आसमान साफ रहने की उम्मीद है.

स्काईमेट के अनुसार

मौसम विभाग के ताजा अपडेट से संकेत मिलता है कि देश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, कुछ इलाकों में गरज के साथ भारी बारिश हो सकती है। मौसम का यह मिजाज जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों को प्रभावित कर रहा है, जिससे सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट आ रही है।

- Advertisement -

इसके अलावा, आईएमडी ने पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है। इसके अलावा, दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले दो दिनों में बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र और अरब सागर के कुछ हिस्सों से वापस जा सकता है, इसकी संभावित वापसी की तारीख 16 अक्टूबर के आसपास है।

- Advertisement -

सम्बंधित ख़बरें

- Advertisment -

लेटेस्ट