देश में लड़कियां अब पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित

देश में 2015 के बाद से महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों में कमी आई है। महिलाएं और बेटियां पहले से ज्यादा सुरक्षित हैं। केंद्र सरकार ने यह जानकारी संसद को दी है. राज्यसभा में दी गई जानकारी के अनुसार 2015 (NFHS-4) के बाद से महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा और गर्भावस्था के दौरान होने वाली हिंसा में कमी आई है।

- Advertisement -

केंद्रीय मंत्री ने यह जानकारी एनएफएचएस-5 के आंकड़ों के आधार पर दी। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने राज्यसभा में कहा कि 2015-2020 के दौरान 18 साल से कम उम्र की लड़कियों के खिलाफ यौन हिंसा की घटनाओं में कमी आई है.

उन्होंने राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों के आधार पर कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध में भी कमी आई है. 2019 में जहां महिलाओं के खिलाफ 4,05,326 अपराध हुए, वहीं 2020 में इनकी संख्या 3,71,503 रही। एनसीआरबी की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों में 8.3 फीसदी की गिरावट आई है.

- Advertisement -

सम्बंधित ख़बरें

- Advertisment -

लेटेस्ट