8000mAh की बैटरी और 20 हजार से कम कीमत, OnePlus Pad Go हुआ लॉन्च, जानें इसके फीचर्स

OnePlus ने मार्किट अपना अफोर्डेबल टैबलेट लॉन्च किया है। OnePlus Pad Go के नाम से जाना जाने वाला यह डिवाइस भारत में LTE और Wi-Fi दोनों वेरिएंट में उपलब्ध है। OnePlus ने इससे पहले फरवरी में OnePlus Pad लॉन्च किया था। OnePlus Pad Go लगभग 20,000 रुपये की किफायती कीमत के साथ आता है।

OnePlus Pad Go की मुख्य फीचर्स में 11.35-इंच का डिस्प्ले, एक ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 8000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट शामिल हैं।

- Advertisement -

OnePlus Pad Go स्पेसिफिकेशन्स

  • OnePlus Pad Go में कई फीचर्स है। इसकी प्रमुख फीचर्स में शामिल हैं:
  • 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 11.35-इंच का डिस्प्ले।
  • MediaTek Helio G99 प्रोसेसर प्रोसेसर द्वारा संचालित।
  • यह 8GB RAM और 256GB तक की स्टोरेज के साथ आता है।
  • टैबलेट Oxygen OS 13.2 पर चलता है, जो Android 13 पर आधारित है
  • बेहतर ऑडियो के लिए क्वाड स्पीकर जैसे फीचर्स मिलते हैं
  • LTE और Wi-Fi दोनों वेरिएंट में उपलब्ध है, जो विभिन्न आवश्यकताओं के अनुरूप कनेक्टिविटी विकल्प प्रदान करता है।
  • लंबे समय तक के लिए 33W फास्ट चार्जिंग के साथ एक 8000mAh बैटरी से लैस है।
  • फोटोग्राफी के लिए इसमें 8MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा है।

OnePlus Pad Go की कीमत

OnePlus Pad Go तीन अलग-अलग कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध है।

  • 8GB रैम + 128GB स्टोरेज (Wi-Fi वैरिएंट) – 19,999 रुपये
  • 8GB रैम + 128GB स्टोरेज (LTE वैरिएंट) – 21,999 रुपये
  • 8GB रैम + 256GB स्टोरेज (Wi-Fi वैरिएंट) – 23,999 रुपये

टैबलेट 12 अक्टूबर से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा और आधिकारिक बिक्री 20 अक्टूबर से शुरू होगी। ग्राहक इसे फ्लिपकार्ट, अमेज़ॅन, वनप्लस.इन जैसे लोकप्रिय ऑनलाइन रिटेल्स से खरीद सकते हैं।

- Advertisement -

सम्बंधित ख़बरें

- Advertisment -

लेटेस्ट