New Zealand Earthquake : न्यूजीलैंड के तट पर 6.1 तीव्रता का भूकंप आया।

New Zealand Earthquake : न्यूज़ीलैंड में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया है, जिसका अधिकेंद्र उत्तरी आइसलैंड के शहर लोहार्ट से 78 किमी उत्तर पश्चिम में स्थित है। भूकंप स्थानीय समयानुसार शाम 7 बजकर 38 मिनट पर 76 किलोमीटर की गहराई में आया। 6 से ऊपर की तीव्रता वाले भूकंप को खतरनाक माना जाता है, जिसमें इमारतों की नींव हिलती है और ऊपरी हिस्सों को संभावित नुकसान होता है। जर्जर भवन या कमजोर मकान गिर सकते हैं। यह भूकंप देश के उत्तरी भाग में चक्रवात गेब्रियल के कारण आई बाढ़ और विनाश के कारण पूर्व में घोषित राष्ट्रीय आपातकाल के बीच आया है।

एक स्थानीय न्यूज वेबसाइट के मुताबिक भूकंप का पहला झटका तेजी से लगा और इसके बाद करीब 30 सेकेंड तक हल्के झटके महसूस किए गए। लोग डर गए और अपने घरों से बाहर निकल आए। पहला झटका इतना जोरदार था कि टेबल पर रखा सामान गिर गया। फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। हालांकि, स्थानीय लोगों की रिपोर्ट है कि भूकंप शक्तिशाली था और वे सभी कुछ समय तक हिलते रहे।

- Advertisement -

- Advertisement -

सम्बंधित ख़बरें

- Advertisment -

लेटेस्ट